इटियाथोक थाना में कैंप लगाकर हुआ ई-रिक्शा चालकों का वेरीफिकेशन

✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


रंजीत तिवारी 

गोण्डा/इटियाथोक :- शासन के निर्देश पर जिला मुख्यालय सहित जनपद के सभी थाना/कोतवाली परिसर मे अभियान चलाकर ई-रिक्शा चालकों व वाहन स्वामियों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिले की इटियाथोक पुलिस ने थाना परिसर में कैंप लगाकर सभी ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया। प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्रीय ई-रिक्शा चालकों को थाना परिसर में बुलाकर उनसे उनके वाहनों के दस्तावेज, आधार कार्ड सहित एक फॉर्म भरवाया गया है। इसमें ई-रिक्शा चालकों का फोटो, नाम व पता सहित अन्य जानकारी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान यदि किसी चालक के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज पाए जाएंगे तो उन्हें ई-रिक्शा संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। श्री पांडे ने कहा कि जब तक सभी ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन नहीं हो जाता तब तक यह अभियान जारी रहेगा।



Post a Comment

0 Comments