रिहायशी छप्पर में लगी आग,दो लोग व भैंस झुलसे

 ✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223



सुजानगंज/जौनपुर:-  स्थानीय क्षेत्र के बेरमांव गांव में बीती रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में रिहायशी छप्पर के साथ अन्य घरेलू समान जलकर गए।आग की लपटों में घिरी भैंस बचाने के चक्कर में पशुपालन मां बेटे भी झुलस गए।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम सभा निवासी पंचुई देवी तथा इनके पुत्र विनोद कुमार घर पर लेटे थे रात में विद्युत तार से चिंगारी निकली जो रिहायशी छप्पर पर गिर गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। छप्पर के अंदर एक बाइक,दो साईकिल,खाने का अनाज, कपड़े के साथ बर्तन जल गए ।  छप्पर के पास बंधीं भैंस को बचाने के चक्कर में पंचुई देवी तथा बिनोद कुमार झुलस गये। घायलों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थित की गंभीरता को देखते हुए विनोद कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शादी ब्याह में सजावट का कार्य करने वाले सुरेंद्र कुमार का भी सजावट का सामान जलकर राख हो गया है।इस संबंध में पूछे जाने पर जे ई अवधेश कुमार ने बताया आग लगने की जानकारी है पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया किस कारण से आग लगी है। कुछ दिन पहले ही विद्युत केबलों का नवीनीकरण हुआ है।


Post a Comment

0 Comments