✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223
बृजेश कुमार सिंह
वाराणसी।पुलिस आयुक्त द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 18.09.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0 103/2024 धारा 318 (4)/316 (2) बीएनएस से संबधित आभूषण जिसको अभियुक्त द्वारा बाबा काल भैरव मंदिर रोड पर स्थित सोने की दुकान पर नकली सोने का आभूषण के बदले दुकानदार से असली सोने के आभूषण लेकर चले गये थे ।दिनांक 01.04.2025 की रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त को हरिश्चंद्र पार्क में सार्वजनिक शौचालय के पास से 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से धोखाधड़ी करके बदले गये आभूषण कुल 12 अदद लॉकेट व 02 अदद अंगूठी की सकुशल बरामदगी किया गया बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 317 (2) बीएनएस की बढोत्तरी किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।बाबा काल भैरव मंदिर रोड पर स्थित सोने की दुकान पर अभियुक्त आकर लड़की की शादी की बात बताकर दुकानदार को पुराना सोने का समान देकर उसके बदले कुछ नये आभूषण एवं साड़ी लेने की बात बताकर दुकानदार की दुकान से आभूषण पसन्द करके पुराने आभूषण के बदले नये आभूषण को लेकर चले गये। दुकानदार द्वारा आभूषण को चेक किया गया तो ऊपर से सोने की परत लगा हुआ पाया गया था। जिसके संबंध में दुकानदार द्वारा थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।अभियुक्त पूछताछ में बताये कि हम लोग सोना वालों को भरोसा दिलवाकर नकली सामान असली बनाकर देते है यह सामान अपने पास रखकर तीनों लोग मिलकर सोना वाले के पास जाते हैं तो पहले एक पीली धातु की अंगूठी रखते हैं और अंगूठी के दाम का आधा रुपया सोनार से मांगते हैं और कहते हैं की दो दिन बाद आयेंगे आपसे अंगूठी लेकर आपका रुपया ब्याज के साथ दे देंगे फिर उसके चार-पांच दिन बाद आते हैं तो एक पीली धातु की लॉकेट रखते हैं फिर उस गिरवी रखे सामान के दाम का आधा रुपया लेकर के चले जाते हैं दो-तीन दिन बाद आकर गिरवी रखे सामान को भी वापस ले लेते हैं जब दुकानदार को विश्वास हो जाता है तो हम लोग स्वर्णकार की हैसियत के हिसाब से सामान नकली और असली मिलाकर पूरे सामान को असली मानकर सामान की कीमत का ही पूरा पैसा और अन्य सामान सोने चांदी का यह बता कर ले लेते हैं कि मेरे लड़की की शादी है तो दुकानदार विश्वास करके पूरा पैसा दे देता है और उसके एवज में गहने भी दे देता हैं और स्वर्णकार नकली सामान को असली समझ कर रख लेता है और फिर हम दोबारा उस दुकान पर नहीं जाते हैं इस प्रकार हम दुकान वाले को धोखा देकर अपना सामान लेकर बिना कोई जान पहचान बताएं अपने घर चले जाते हैं और जो भी रुपया और सामान दुकान वाले से लेते हैं सभी लोग आपस में बांट लेते हैं साहब दुकान वाले से हम लोग जो सामान लिए थे कुछ सामान हम लोग अपने हिस्से में से चलते फिरते व्यक्तियो को औने पौने दाम पर बेंच दिये थे बिक्री का जो पैसा मिला था उसको हम लोग खाने पीने में खर्च कर दिये है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह,उ0नि0 रामस्वरुप सिंह,उ0नि0 राहुल गुप्ता,हे0का0 आनन्द प्रकाश यादव,का० शिवम भारती,का0 अखिलेश कुमार,का0 सूरज यादव, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

0 Comments