✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
रिपोर्ट -- कुलदीप विश्वकर्मामहराजगंज (जौनपुर)-- दो पक्षों में रंजिशन हुई मारपीट के मामले में घायल सास बहू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई बहन के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा।
महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी आरती गिरी ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि शनिवार की दोपहर शराब के नशे में गांव के चंद्रप्रकाश गिरी मुझे व मेरी सास को गाली देने लगे।मेरी सास ने जब मना किया तो डंडे से मारकर मेरी सास व मुझे घायल कर दिया।उनकी बहन रीता गिरी ने भी गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिया। ऐसे में घायल बहू आरती गिरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चंद्र प्रकाश गिरी व उनकी बहन रीता गिरी के विरुद्ध दर्ज किया संबंधित धाराओं में मुकदमा।

0 Comments