नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म,पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 ✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


प्रयागराज:- प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हंडिया क्षेत्र के एक गांव की एक 14 वर्षीय छात्रा जो कक्षा 9 की छात्रा है उसे प्रतिदिन आमिर नाम का ई रिक्शा चालक विद्यालय ले जाता था। आरोप है कि पांच मार्च को आमिर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और खामोश रहने की धमकी देकर छोड़ दिया जिसके कारण छात्रा चुप रही , फिर 28 मार्च को छात्रा देर शाम तक घर नहीं लौटी तब परिजन चालक के घर गए और धमकी दिए जिसके बाद छात्रा घर वापस आ गई और बताई कि आमिर खान उसे लेकर उतराव थाना क्षेत्र के हमीरपट्टी गांव में मुख्य सड़क के किनारे एक होटल में ले गया जहां कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और देह व्यापार करने का दबाव बनाया। एक अप्रैल को परिजन हंडिया थाने में तहरीर देकर आमिर खान, शाहरुख खान (भाई), हारुन (पिता),आशियां(मां) तथा होटल संचालक बैजनाथ उर्फ आजाद निवासी असवां दाउदपुर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म,पास्को ऐक्ट तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही कर रही है।

Post a Comment

0 Comments