सैन्य टुकड़ी की सशस्त्र सलामी के साथ हुआ बलिदानी का अंतिम संस्कार

 ✍️ समाचार के लिए संपर्क करें 9839627223


लालगंज, प्रतापगढ़। एयरफोर्स में वारंट आफिसर शहीद रामकुमार तिवारी का अंतिम संस्कार जिले के मानिकपुर घाट पर हिन्दू रीति रिवाज से हुआ। दिन में करीब सवा एक बजे शहीद के पिता रमाशंकर तिवारी ने बेटे को मुखाग्नि दी। बूढ़े पिता के द्वारा मुखाग्नि देते ही वहां मौजूद सैन्य जवानों और अफसरों समेत लोगों का गला भर आया। इसके पहले एयरफोर्स के फ्लाइट लेफ्टीनेंट आर्यन कैनटूरा की अगुवाई में सैन्य टुकड़ी ने शहीद रामकुमार को सशस्त्र सलामी दी। सेना के जवानों को सैन्य परम्परा के तहत साथी को अंतिम विदाई देते देखे गया। घाट पर सैन्य वाहन से एयरफोर्स के जवानों ने चिता स्थल तक बलिदानी साथी को कंधा दिया। अंतिम संस्कार के समय भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments