सरकारी शिक्षक की पहल बनी चर्चा का विषय

 शिक्षक फरहीम ने अपने बच्चों का कराया सरकारी स्कूल में प्रवेश, कई अभिभावक हुए प्रभावित 

प्रतापगढ़:- राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत शिक्षक मोहम्मद फरहीम ने अपने बेटे मोहम्मद फरदीन का प्रवेश  कॉन्वेंट से निकलकर मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह विकासखंड मान्धाता तथा अपनी पुत्री फरहा नाज को  कॉन्वेंट से निकालकर कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय सराय भूपति में कराया। शिक्षक फरहीम की पहल से अभिभावक सबील अहमद तथा रामकिशोर ने भी अपने-अपने बच्चों का प्रवेश मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में कराया। विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकलकर सरकारी विद्यालय में दाखिला करा रहे हैं ।इस विद्यालय के बच्चे प्रदेश स्तर तक शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी अपना परचम लहरा रहे हैं यहां पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम के अतिरिक्त शिक्षक पितामह यादव, शिक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, शिक्षिका श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, रोशन तथा नीतू वर्मा कार्यरत है। बच्चों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जाती है हाल ही में यहां के बच्चे राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 80 बच्चे चयनित हो चुके हैं । खेल के कूद में भी बच्चे राज्य स्तर तक प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड विजेता रहे हैं । विद्यालय में डिजिटल स्मार्ट क्लास शुद्ध पेय जल हेतु आर ओ मशीन, सभी कक्षा कक्ष और विद्यालय परिसर में 16 सीसी टीवी निशुल्क प्रतियोगी किताबें प्रतियोगिताओं हेतु विशेष कक्षाओं का आयोजन होने के कारण अभिभावक प्राइवेट स्कूलों से मोह भंग करके सरकारी स्कूल में अपने बच्चों का दाखिला कर रहे हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम ने अपने बच्चों का सरकारी स्कूल में प्रवेश स्वयं करा दिया। भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता,सुरेश कुमार सिंह पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता तथा प्रांजल अग्निहोत्री सी एम फेलो नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह ने शिक्षक फरहीम एवं बच्चों को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments