✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223
रिपोर्ट एस.पी.शर्मा
खुटहन /जौनपुर:-- आदर्श रामलीला बाल कमेटी पिलकिछा (प्रापर) एवं नवयुवक मंगल दल के द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी एवं आदर्श रामलीला बाल कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आदर्श रामलीला बाल कमेटी के अध्यक्ष श्री शशिधर शर्मा व नवयुवक मंगल दल पिलकिछा के अध्यक्ष श्री सर्वेश शर्मा के नेतृत्व मे दर्जनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई जिसमें पिलकिछा ग्राम पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी एवं आदर्श रामलीला बाल कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक श्रद्धेय धर्मराज यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए आदर्श रामलीला बाल कमेटी के अध्यक्ष श्री शशिधर शर्मा ने बताया कि हमारा शौभाग्य रहा है कि बाबू जी के साथ विगत वर्षों से सुखद अनुभूति एवं अनुभव प्राप्त किया हर विषम परिस्थितियों में आपने सकारात्मक उर्जा प्रदान किया आप हमेशा प्रेरणाश्रोत के रूप में जाने जाते रहेंगे, हमारी रामलीला समिति ने अपना एक कुशल संरक्षक खो दिया है जो की अपूर्णनीय क्षति है। स्वर्गीय धर्मराज क्षेत्र में गरीबों के मसीहा के साथ साथ स्पष्टवादी निर्भीक व्यक्ति के रूप में जाने जाते रहे इनके निधन से क्षेत्र की अपूर्णनीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई किया जाना असम्भव है । बाबू जी के पद चिन्हों पर चलना ही पुण्य आत्मा की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सर्वेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि बाबू जी क्षेत्र के निर्विवाद व्यक्ति के रूप में जाने जाते रहे तथा गरीबों मजदूरों समाज के दबे कुचले लोगों को जाति धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर सेवा और सहयोग करते थे उनकी कृतियां अमर रहेंगी इस अवसर पर उपस्थित सुधाकर प्रसाद शर्मा एडवोकेट व श्री मुनिराज शर्मा दुर्गेश विनीत राहुल रोहित अभिषेक शेषधर रिंकू मनोज उपाध्याय आदि दर्जनों लोगों ने पुण्य आत्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बाबू जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

0 Comments