बच्चा चोर बच्चे को तालाब में फेंका, बच्चे के मौत

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


जौनपुर:--  जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन से एक बच्चा चोर बच्चे को चुराकर भाग रहा था पुलिस से घिरता देख बच्चे को तालाब में फेंक दिया जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्चा चोर को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार करिया पुत्र लालजी शाहपुर जलालपुर अंबेडकर घर से आकर शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे। वहां से आजमगढ़ जाना था।
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार- पांच के मध्य विश्राम कर रहे थे इसी बीच एक बच्चा चोर ने एक माह का बच्चा चोरी कर लिया। भागते समय आरपीएफ, जीआरपी पुलिस के दौड़ाने पर आरोपी चोर ने बच्ची को तालाब मे फेंक दिया। 
जीआरपी के अथक प्रयास से बच्ची को बेहोशी की हालत में तालाब से निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। 
उधर, सूचना पर पहुंचे सीओ जीआरपी वाराणसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा पंजिकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया हैं।

Post a Comment

0 Comments