राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पद संचलन के साथ मनाया हिन्दू नववर्ष उत्सव

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


शमीम अहमद

मड़ियाहूं, जौनपुर।स्थानीय नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मड़ियाहूं द्वारा (हिंदू नव वर्ष )चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा उत्सव स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मड़ियाहूं में धूमधाम से मनाया गया ।

बताया जाता है कि उत्सव में आए हुए सभी स्वयंसेवकों द्वारा विवेकानंद विद्यालय से नगर के डाक बंगला तक पद संचलन भी किया गया। जिसमें नगर वासियों द्वारा कई जगहों पर पुष्प वर्षा भी किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी  स्वयंसेवकों का स्वागत मड़ियाहूं विधायक डॉक्टर आर0के0 पटेल ,चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, लाल प्रताप सिंह, डॉ सुरेश चंद्र पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक श्रीमान प्रभात जी द्वारा वर्ष  प्रतिपदा के महत्व के विषय को बताया गया ।विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री विनोद जायसवाल द्वारा आए हुए सभी स्वयंसेवकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ।

Post a Comment

0 Comments