✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223
मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर की वर्ष पूर्व से बंजारी गांव में बंधवा जमालापुर मार्ग पर ब्रम्ह बाबा के मंदिर पर हिंदू आस्था से जुड़े देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित थी । सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों की नजर पड़ी तो मूर्ति क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा देख हल्ला मच गया और धीरे धीरे गांव के लोग मन्दिर पर पहुंचने लगे जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुए मूर्तियों में मां दुर्गा,बजरंग बली, शेखावत वीर, पहलवान वीर बाबा की मूर्ति यहां स्थापित किया गया है। जो कि नवरात्रि के तीसरे दिन ही अराजकतत्व ने कुछ मूर्तियों का सर धड़ से अलग कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसको देख गांव के ही कपिल पाल द्वारा पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई । मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज रामभवन यादव से दूरभाष पर पूछा गया आते उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है घटना की जांच चल रही। अराजकतत्वों में एक नाम मुन्ना गौतम के रूप में सामने आ रहा जो कि कल अपने ससुराल में आया था उसी के द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। मूर्तियों को क्षति ग्रस्त देखकर गांव में तनाव का माहौल है।अब देखना यह है कि आला अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं।

0 Comments