चन्दवक/जौनपुर:- चन्दवक क्षेत्र के तरांव गांव के नटान बस्ती के पास सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग से पांच बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग बुझाई गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम अवतार सिंह पुत्र सकलदीप सिंह, संतोष पुत्र मारकंडेय सिंह, प्रवीण पुत्र धर्मराज सिंह, नवीन पुत्र धर्मराज सिंह, नवनीत सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह, रजनीश सिंह, संजय सिंह के गेंहू के खेत में अचानक आग की लपटें उठीं जिसे देखकर ग्रामीणों अफरातफरी मच गई। परिजन समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने में जुट गये तब तक आग की लपटों से 5 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। गनीमत रही कि ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग फैलने नहीं पाई, अन्यथा काफी नुकसान हो जाता। सूचना के बाद लेखपाल आदित्य प्रताप सिंह ने आगलगी से हुए नुकसान का जायजा लिया।
0 Comments