✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223
कोलकाता: 'कोलकाता वैसवारा समाज' का फागोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मालापाड़ा सत्संग भवन,कोलकाता में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रायबरेली निवासी, कोलकाता प्रवासी वैसवारा श्री से सम्मानित लक्ष्मीकांत तिवारी को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात संस्था की सहयोगी संस्थाओं के अतिथि पदाधिकारियों को माल्यविभूषित कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थाओं के पदाधिकारियों में अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के महासचिव शंकर बक्स सिंह, कान्यकुब्ज समाज के सचिव कुलदीप दीक्षित, अखिल भारतीय आजमगढ़ समाज के चेयरमैन श्री गंगा सिंह, अखिल भारतीय प्रगतिशील सुल्तानपुर समाज से अध्यक्ष प्रदीप ओझा, प्रगतिशील कान्यकुब्ज समाज से विजय शंकर त्रिवेदी, उत्तर प्रदेश देशवारी समाज से जय करण त्रिवेदी, तथा साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर के प्रदेश संगठन मंत्री अवधेश मिश्रा सबरंग को सम्मानित किया गया। अतिथियों को सम्मानित करने वाले संस्था पदाधिकारियों में शामिल थे-संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष तारक दत्त सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद किशोर मिश्रा 'मुन्ना', सचिव उत्तम त्रिपाठी एवं कार्यकारिणी सदस्य गुड्डन सिंह, आशीष त्रिवेदी, अनिल बाजपेई, अभिषेक तिवारी, अरुण शुक्ला, विजय बाजपेई, उदय वाजपेई एवं रवि प्रताप सिंह। फाग गायन टोली सहित उपस्थित बैसवारी वृंदजनों में उल्लेखनीय रूप से-बिनोद त्रिवेदी, आनंद शुक्ला, सत्यम शुक्ला, अभिषेक तिवारी, कमलेश बाजपेई, आशुतोष सिंह, बिमलेश त्रिवेदी, प्रदीप दीक्षित, आदित्य तिवारी, लक्ष्मी कांत त्रिपाठी, रामजी त्रिवेदी, राजेश कुमार पांडे, सूर्य कुमार मिश्रा, सहदेव सिंह, डॉ.सुभाष चन्द्र शुक्ला, बिहारी लाल चौधरी, संजय सिंह, दया शंकर मिश्रा, शिव किशोर मिश्रा, सुनील दीक्षित, अरुण कुमार शुक्ला, गंगा राम तिवारी, राज किशोर तिवारी, संत शिरोमणि तिवारी, कौशल किशोर मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, राजीव मिश्रा, ओम प्रकाश चौबे, प्रदीप कुमार धानुक, संतोष सिंह, विजय वाजपेई, बी. के.बाजपेई, सोनू राय, पप्पू तिवारी, बच्चू पांडे, ददन तिवारी, भोला शंकर, अखिलेश सिंह, रंजीत साहनी, गार्गी प्रकाश शुक्ला, विजय शंकर त्रिवेदी, ऋषि राय, आनंद सिंह, राज कुमार तिवारी, अरविंद कुमार सिंह, दीपक कुमार मिश्रा, प्रद्युत सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार , आनंद मोहन सिंह, इंद्रजीत सिंह, जय प्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह, आशीष, स्नेहा सिंह, संजय वाजपेई, रविन्द्र नाथ मिश्रा, इन्द्रजीत सिंह, डी.के.दीक्षित, मनोज सिंह, गंगा सिंह, एवं यशवंत सिंह आयोजन उपस्थित थे। ठंडाई, जलपान और भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

0 Comments