धरना प्रदर्शन कर अटेवा कौशाम्बी ने मनाया काला दिवस

 ✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


कौशाम्बी::- पुरानी पेंशन बहाली और एनपीएस यूपीएस तथा निजीकरण के समाप्ति के लिए मंगलवार को डायट मैदान से मंझनपुर चौराहे तक शिक्षक कर्मचारियों के द्वारा एनपीएस यूपीएस के विरोध में एक रैली निकाली गई और डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया। अटेवा के अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आव्हान पर जिला संयोजक कुशल सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ । ज्ञापन में कहा गया कि पूरे देश के शिक्षक कर्मचारियों द्वारा एनएमओपीएस के बैनर तले लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण की समाप्ति की मांग उठाई जाती रही है आप में ऐसे मामलों में निर्णय लेने की अभूतपूर्व क्षमता है इसलिए देश का शिक्षक कर्मचारी आपसे यह उम्मीद करता है कि उनकी सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय लिया जाएगा देश का शिक्षक कर्मचारी एनपीएस के डंस को झेल रहा है ।

वक्ताओं ने कहा कि हाल में ही सरकार द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम यूपीएस देने का निर्णय लिया गया है इसके अंतर्गत जो प्रावधान सामने आए हैं इससे प्रतीत होता है कि यह एनपीएस से भी घातक सिद्ध होगा इससे देश के अर्ध सैनिक बल सहित शिक्षक कर्मचारी स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है देश के करोड़ों युवा शिक्षक कर्मचारियों अधिकारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन है जिसके लिए लगातार देश भर के कर्मचारी अलग-अलग माध्यम से अपने हक की आवाज उठाते हैं एनपीएस यूपीएस के खिलाफ 01 अप्रैल 2025 को पूरे देश में काला दिवस मनाया गया तथा 1 मई 2025 को मजदूर दिवस पर शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी ने जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है शिक्षक और कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर कार्य करना था। उसके पश्चात हर एक विभाग से सभी कर्मचारी एवं शिक्षक डायट मैदान पर एकत्रित हुए सफाई कर्मचारी संघ उद्यान विभाग के कर्मचारी लेखपाल संघ मलेरिया विभाग लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी एवं अन्य विभाग के कर्मचारी संगठन ने अपना सहयोग दिया जिला सह संयोजक राजेंद्र सिंह नयन सिंह जिला मंत्री रमेश चंद्र सेन संगठन मंत्री विनोद यादव इकबाल अली जिला प्रवक्ता विकास पांडे आईटी सेल प्रभारी आशीष कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव फार्मासिस्ट संघ से रमेश सिंह ओम प्रकाश सिंह हनुमत सिंह भानु प्रताप सिंह सोनी केसरवानी रामू सिंह शैलेंद्र सिंह रवि शंकर दुबे अनीता केसरवानी राजेन्द्र सिंह अमित आदि लोग उपस्थित रहे।

साभार:- शशि भूषण सिंह 9648709715

Post a Comment

0 Comments