ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


रिपोर्ट - वीरेंद्र गुप्ता (बिंदु)

प्रयागराज थरवई    थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव निवासी अवधेश द्विवेदी ने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी 12 मई 2022 को मेडूआ गांव निवासी विकास मिश्रा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही प्रियंका को उसके पति विकास मिश्रा व परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा  परिजनों के अनुसार, कई बार समझौते की कोशिश की गई, लेकिन हालात नहीं सुधरे। अंततः प्रियंका को ससुराल से निकाल दिया गया।  प्रियंका के पिता अवधेश द्विवेदी ने थरवई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विकास मिश्रा, देवर मंटू व राहुल तथा ससुर ओम प्रकाश मिश्रा ने दो लाख रुपये नकद और एक मारुति कार की मांग को लेकर उनकी पुत्री को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।  थरवई पुलिस ने तहरीर के आधार पर उपरोक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध दहेज  अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments