✍️श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
उत्तर प्रदेश :- शैक्षणिक सत्र 2024-25 में यूपी बोर्ड के तहत हाई स्कूल एवं इण्टर मिलाकर लगभग 50 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है।और अब सभी को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित होने की सम्भावना है। यूपी बोर्ड इस बार एक बड़ा परिवर्तन करते हुए छात्रों को डिजिटल हस्ताक्षरित मार्कशीट प्रदान करेगा जो पूर्णतया पीवीसी लेमिनेटेड भी होंगा जिससे अंक पत्र के खराब होने का डर नहीं होगा।इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के टापर्स लखपति भी बनेंगे। प्रदेश स्तर पर कक्षा 10 और कक्षा 12 में टाप करने वाले छात्रों को एक लाख नकद और एक लैपटॉप देने का फैसला लिया है। वहीं जिला स्तर पर टाप करने वाले छात्र के 2100₹ नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। टापर्स छात्रों के कस्बा, मुहल्ला या गांव में एक गौरव पथ का निर्माण कराया जाएगा।

0 Comments