पिता की मौत के पांच वर्ष बाद तक लेता रहा पेंशन,16.33 लाख का फर्जीवाड़ा

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223

गोंडा : जिले से 16.33 लाख के फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में  आया है, जहां एक बेटे ने अपने मृत पिता की पेंशन पांच वर्षों तक धोखे से लेता रहा। मिली जानकारी के अनुसार, तरबगंज थाना क्षेत्र के महादेव बैरिया गांव निवासी अमरनाथ सिंह, जो बहराइच जिले में मलेरिया इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे उनकी मृत्यु वर्ष 2020 में हो गई थी. बावजूद इसके उनके बेटे राम प्रताप सिंह ने पिता की मौत की सूचना कोषागार विभाग को न देते हुए पेंशन लेना जारी रखा। राम प्रताप सिंह पर अप्रैल 2020 से मार्च 2025 के बीच कुल 16 लाख 33 हजार रुपये पेंशन के रूप में निकालने का आरोप है।इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश तब हुआ जब आठ अप्रैल को एक गोपनीय शिकायत मुख्य कोषाधिकारी को प्राप्त हुई। जांच में जब अमरनाथ सिंह की मृत्यु की पुष्टि हुई, तो विभाग में हड़कंप मच गया।

नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी राम प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह मामला न केवल विभागीय लापरवाही की ओर इशारा करता है, बल्कि पेंशन व्यवस्था की निगरानी प्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है. फिलहाल पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments