✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न प्रांतों से कल 15 ग्रामीण बैंक बन्द हो जाएंगे। सरकार की एक प्रदेश एक ग्रामीण बैंक नीति के तहत प्रदेश में चल रही विभिन्न ग्रामीण बैंकों को मिला कर प्रदेश में एक ग्रामीण बैंक हो जाएगा।
इस फैसले के बाद से ग्राहकों को पहले से और भी बेहतर सुविधाएं मिलेगी। इससे डिजिटल और कस्टमर सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर भी काफी मजबूत होगा और बैंक ब्रांच की संख्या में भी कमी नहीं आएगी। वर्तमान बैंकों में मौजूद अकाउंट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा सिर्फ और सिर्फ बैंक का नाम बदलेगा। अकाउंट, लोन और अन्य तरह की सेवाएं पहले की तरह की जारी रखी जाएगी वहीं इस बदलाव के बाद बैंक अपने कस्टमर को मैसेज के जरिए बताएगा कि नया अकाउंट नंबर क्या है. इसके अलावा उनका नया चेक बुक और पासबुक भी मिलेगा।
मिली जानकारी के अनुसार चैतन्य गोदावरी ग्रामीण बैंक, आंध्र प्रगति ग्रामीण बैंक, सप्तगिरी ग्रामीण बैंक आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक- आंध्र प्रदेश में है। उत्तर प्रदेश में बड़ौदा यूपी बैंक आर्यावर्त बैंक, प्रथम यूपी ग्रामीण बैंकों को मिला कर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक हो जाएगा।पश्चिम बंगाल में बंगिया ग्रामीण विकास बैंक,पश्चिम बंगाल ग्रामीण बैंक, उत्तर बंगाल RRB है। बिहार में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक है. गुजरात में बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक, सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक है. जम्मू-कश्मीर में जे एंड के ग्रामीण बैंक, इलाकाई रूरल बैंक है. इसके साथ ही कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान भी इसमें शामिल है

0 Comments