सीएचसी बाबा बेलखरनाथ में अवध की दुनिया समाचार पत्र द्वारा स्थापित किया वाटर कूलर

✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


*संपादक ने अधीक्षक को सौंपा वाटर कूलर की चाबी *

प्रतापगढ़:- मरीजों को शुद्ध व ठंडा पानी पीने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम प्रतापगढ़ के परिसर में हिंदी दैनिक अवध की दुनिया समाचार पत्र द्वारा वाटर कूलर स्थापित किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सीएचसी अधीक्षक डाक्टर आरिफ हुसैन व संपादक हिन्दी दैनिक अवध की दुनिया समाचार पत्र आदित्य मिश्र ने वाटर कूलर का उद्घाटन किया तथा संपादक ने चिकित्सा अधीक्षक को वाटर कूलर की चाभी सौंपी।

संपादक आदित्य मिश्र ने कहा कि जनहित में यह कार्य बडा महत्वपूर्ण है। गर्मी में अस्पताल में आने वाले मरीजों को शुद्ध व ठंडा पानी मिलने लगेगा इससे उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।वाटर कूलर की स्थापना होने से स्वास्थ्य कर्मियों ने समाचार पत्र के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान हिंदी दैनिक अवध की दुनिया समाचार पत्र के उप संपादक  दीपक मिश्रा,अवध की दुनिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा,अमर उजाला पत्रकार अजीत तिवारी, लोकेश कुमार श्रीवास्तव, धीरज सिंह, हरिओम मिश्र,बीडीसी दिलीप मिश्रा (राजू) सहित तमाम लोग मौजूद रहे।।

Post a Comment

0 Comments