सपा के अल्पसंख्यक राष्ट्रीय सचिव को बाइक सवार ने मारी टक्कर,हुए घायल

✍️ समाचार के लिए संपर्क करें 9839627223


शमीम अहमद

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के वार्ड कजियाना  निवासी समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक राष्ट्रीय सचिव हाजी ईशा  फारूकी वरिष्ठ सपा नेता व समाजसेवी  शाम को पैदल बाजार से घर जा रहे थे। पीछे से बाईक सवार ने जोर से टक्कर मार दी जिससे काफी चोट आ गई। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया।

 खबर मिलते ही लोग उनका हाल लेने उनके आवास पर पहुंचने लगे।जलाल अंसारी, यूनुस नदीम फारुकी ,शाहनवाज आलम, जाहिद खान समाजसेवी, रूमान फारूकी समाजसेवी, साजिद खान ,सैफ फारुकी ,फहीम, गयासुद्दीन अंसारी, मेराज टीवीएस, वकार अंसारी, एजाज कुरैशी, मंजूर हसन आदि ने उनसे मिलकर कुशल क्षेम पूछा।

Post a Comment

0 Comments