✍️ समाचार के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर:- भारत विभिन्न धर्मों को मानने वाला देश है यहां सभी धर्मों के धर्मावलंबियों द्वारा समय-समय पर धार्मिक कथाओं का आयोजन हुआ करता है जिसमें संबंधित धर्मानुरागी पूरी निष्ठा भाव से सम्मिलित हो कर कथा श्रवण करते हैं लेकिन जौनपुर के इतिहास में शायद पहली बार भक्तमाल कथा का आयोजन किया गया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजन करने वाली संस्था के सदस्य महेंद्र शुक्ल ने बताया कि सुजानगंज क्षेत्र के अरुणपुर शुक्लान में श्री महावीर धाम सेवा समिति (ट्रस्ट) द्वारा अरुणपुर शुक्लान गांव में महावीर धाम पर 05 अप्रैल 2025 को कथा प्रारम्भ होगी कथा समय शाम चार बजे से सात बजे तक है। कथा विश्राम दिवस दिनांक 11 अप्रैल 2025 तथा दिनांक 12 अप्रैल 2025 को पूर्णाहुति एवं महा प्रसाद का कार्यक्रम निर्धारित है। श्री धाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास श्री हरिप्रिया दास जी द्वारा प्रत्येक कथा दिवस पर भक्तमाल कथा का श्रवण कराया जाएगा। नाभादास जी द्वारा रचित भगवान के प्रति भक्तों के समर्पण भाव से भरी भक्तमाल कथा में दो सौ से अधिक भक्तों की कथा का वर्णन है।

0 Comments