✍️ समाचार के लिए संपर्क करें 9839627223
महराजगंज/ जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के सुजानगंज बदलापुर सड़क पर एबीएस चौकी के पास हुई दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र सवंसा निवासी 50 वर्षीय बृजेश सिंह पुत्र उदय पाल सिंह घर से बाइक लेकर महराजगंज जा रहे थे एबीएस चौकी के पास बदलापुर रोड पर पहुंचते ही सुजानगंज की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा पल्सर बाइक सवार ने जोर दार टक्कर मार दिया।जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए ।सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंचकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बृजेश सिंह को मृत घोषित कर दिया और दूसरे का इलाज चल रहा है घायलय खवक क्षेत्र के सराय दुर्गादास का बताया जा रहा है जो गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है।
बृजेश सिंह साहसी , ईमानदार और मिलनसार व्यक्ति थे दो भाई में बड़े थे इनके छोटे भाई संजय सिंह पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार है जिनके साथ ठेकेदारी और गिट्टी बल्लू की दुकान चलाते थे क्षेत्रीय लोगों के सुख दुःख में हमेशा आगे रहते थे जिनको एक पुत्र,एक पुत्री है जिनकी मौत की सूचना मिलते ही पत्नी,माता,पिता और परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर जुटी भीड़ अपनी आंसू नहीं रोक पाये ।

0 Comments