जौनपुर में चोरों का आतंक, मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223

मन्दिर से चोरी हुई माता जी की मूर्ति

        जौनपुर: जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के मयंदीपुर ग्राम सभा में हौसला बुलन्द चोरों ने 

श्री राम दिहल संस्कृत महाविद्यालय मयन्दीपुर प्रांगड़ में स्थित श्री हनुमान जी के मन्दिर में चोरों ने आरी से कुण्डी काटकर मन्दिर में स्थापित बेशकीमती अष्टधातु की ३ से ४ किलो वजनी देवी मां की मूर्ति उठा ले गए। मन्दिर परिसर में प्रत्येक मंगलवार एवम् शनिवार को   सुन्दरकाण्ड का पाठ होता रहता है। मंगलवार को सभी भक्तगण रात्रि १० बजे तक मन्दिर परिसर में रहे।आज सुबह जैसे ही पूजा करने के लिए गांव के लोग आए तो देखा मन्दिर का ताला अलग पड़ा था, तत्काल ११२नम्बर पर सूचना दी गई, मौके पर हल्का इंचार्ज अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गए हैं।


Post a Comment

0 Comments