अवैध ई रिक्शा चालकों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 1378 का चालान, 61 सीज,4 लाख 49 हजार जुर्माना

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


जौनपुर। जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के दिशा निर्देश पर जौनपुर यातायात पुलिस ने जिले में ट्रैफिक नियमों के विरुद्ध चल रहें ई रिक्शा के खिलाफ बड़ी कार्यवाही किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में बिना लाइसेंस, बिना कागज के शहर के विभिन्न रूट पर चल रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ पिछले एक पखवाड़े से अभियान चलाया गया।इस अभियान में 1378 ई रिक्शा चालकों का चालान किया गया। इस पूरे अभियान में चार लाख 49 हजार अर्थ दंड लगाया गया ।
बिना लाइसेंस, बिना कागज वाले 61 ई रिक्शा को सीज कर दिया गया । प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्र, चार टी एस आई प्रेमशंकर सिंह,धीरेंद्र नाथ सिंह, सुनील तिवारी , विजय कुमार के साथ हमराही दिलीप ठाकुर, ज्ञानेंद्र कुमार, सत्यानंद तिवारी इस पूरे अभियान में लगे रहे। ओलन्दगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा सहित रोडवेज डिपो परिसर के पास लंबे समय तक चलाये गए इस अभियान से ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

 जिले के प्रभारी यातायात सुशील मिश्रा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। जिससे सड़क हादसे में कमियां और नाबालिक बच्चों के हाथों में कोई भी वाहन चलते हुए नही देखा जाए।

जिला यातायात प्रभारी सुनील कुमार मिश्र ने कहा की शासन के विशेष निर्देश पर शहर भर में यह अभियान चलाया जा रहा है । इसका मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक नियम का पूरी तरह से पालन करना है।

Post a Comment

0 Comments