राज नैतिक प्रतिशोध में कार्य करने को मजबूर हैं ईडी --कांग्रेस

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223

ईडी की कार्यवाही के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस 

उत्तर प्रदेश :- प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही को राजनैतिक प्रतिशोध बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ईडी कार्यालय का घेराव करने प्रयास किया।कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में जैसे ही ईडी कार्यालय की ओर बढ़े, पुलिस ने उन्हें वहीं रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ की सड़कों पर उतर आए।कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पूरी तरह से बेबुनियाद और द्वेषपूर्ण है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि “हम डरने वाले नहीं हैं, सरकार की तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी,”।लखनऊ में ईडी दफ्तर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है, और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ शुरुआत है, और वे इस लड़ाई को सड़क से संसद तक लड़ेंगे।

Post a Comment

0 Comments