समाजसेवी ननकनू तिवारी के नेतृत्व में पटमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण

 ✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


रंजीत तिवारी 


गोण्डा :- इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र के पटमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में गोण्डा वन प्रभाग की तरफ से गुरुवार को शक्ति वाटिका आस्था एवं हरियाली योजना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान पति रामू सिंह व वरिष्ठ समाजसेवी ननकनू तिवारी ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पुरे प्रदेश में धार्मिक स्थलों के पास शक्ति वाटिका-आस्था एवं हरियाली की स्थापना अभियान एक अप्रैल से सात अप्रैल तक चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत मुख्य अतिथि प्रधान पति रामू सिंह व ननकनू तिवारी के साथ मंदिर कमेटी व वन विभाग की टीम ने मां पाटेश्वरी देवी मंदिर मेहनौन के परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपित कर शक्ति वाटिका-आस्था एवं हरियाली की स्थापना की। मुख्य अतिथि रामू सिंह ने कहा कि वृक्षों से ही खुशहाल जीवन की कल्पना की जा सकती है। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी पटेल कृपाल के रेजर सुशांत शुक्ला, उप वन क्षेत्राधिकारी रामचंद्र सिंह, वनरक्षक सोनू शुक्ला, अशोक मिश्रा, अरुण मिश्रा, सुशील शुक्ला सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments