✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223
बहराइच । जिले के ग्राम परसोरा थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र में बहराइच भिनगा रोड पर ट्रैक्टर का स्टेरिंग फेल हो जाने से एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे एक की मौत कई घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 03 अप्रैल 2025 को प्रमोद उर्फ़ लड़कऊ यादव पुत्र रिक्खीराम, निवासी करौंदी दाखिला एकडगवा थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती अपने पुत्र के मुंडन हेतु चकिया समय अंतर्गत थाना रिसिया जनपद बहराइच ट्रैक्टर ट्राली से अपने परिवार के 30 से 35 सदस्यों के साथ आ रहे थे ट्रैक्टर को प्रमोद उपरोक्त ही चला रहा था ग्राम परसोरा थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र में बहराइच भिनगा रोड पर ट्रैक्टर का स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और मय ट्राली के रोड के किनारे खाई में गिर गया जिसमें विद्याराम यादव पुत्र मथुरा निवासी उपरोक्त उम्र करीब 55 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा 07 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस तथा अन्य साधनों से उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया, कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है सभी सामान्य हैं, ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

0 Comments