✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


  सुल्तानपुर -- मानव मंदिर मिशन ट्रस्ट के सौजन्य से जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था इंडिया एंटी करप्शन फोर्स ने  बनवासी कल्याण आश्रम सीता कुंड  में विद्यार्थियों को और कलेक्ट्रेट सुल्तानपुर  में जरूरतमंदों को जूते का वितरण किया। अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु और संगठन के संरक्षक श्री अरुण योगी जी ने दूरभाष पर बताया कि आचार्य श्री रूपचंद्र जी महाराजजी के निर्देश से मानव मंदिर मिशन ऐसे ही पूरे देश में जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करता रहेगा। सहयोग के इस क्रम में इंडिया एंटी करप्शन फोर्स ने जनपद में जूता वितरण का कार्यक्रम शुरू किया है और यह क्रम जनपद के विकास खण्डों में  अनवरत चलता रहेगा। संगठन के अध्यक्ष और बार एसोसिएशन सुल्तानपुर के सचिव रमाकांत पांडेय और संगठन के महासचिव विपिन मिश्र ने मीडिया को बताया कि ऐसे ही जरूरतमंदों की सेवा की जाती रहेगी। बनवासी कल्याण आश्रम के जिला मंत्री शिवकुमार तिवारी, संगठन के उपाध्यक्ष राजीव तिवारी विधिक सलाहकार एवं प्रवक्ता देवेंद्र पाठक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, पंकज तिवारी ,सचिव संतोष मिश्र  , रत्नेश मिश्र, ने कहा संगठन  आने वाले समय में भी ऐसे कार्यकर्ता रहेगा विदित हो कि यह संस्था रक्तदान, वृक्षारोपण और अन्य क्षेत्रों में भी जिले में अपना स्थान बना चुकी है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन अरुण उपाध्याय , संजय सिंह ,विष्णु तिवारी एडवोकेट आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।