बी इ ओ की अध्यक्षता में हुई बैठक, पहलगाम में मृत पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि

 ✍️✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


 सुजानगंज/ जौनपुर -- ब्लाक संसाधन केंद्र सुजानगंज में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ किरन पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास खण्ड के समस्त प्रधानाध्यापकों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूडायस सम्बंधित कार्य, प्रेरणा पोर्टल, डीबीटी, एमडीएम, नवीन नामांकन और छात्र उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही विभागीय कार्यों के सम्पादन हेतु विद्यालयों को शासन से प्राप्त निःशुल्क टैबलेट

वितरित किया गया। बैठक के अन्त में पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा क्रूरतापूर्वक मारे गए पर्यटकों की याद में मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश तिवारी, शेर बहादुर मौर्य, मनोज सिंह, प्रभाकर शुक्ला, श्याम बली सरोज, राममूर्ति यादव, अखिलेश उपाध्याय, सतीश तिवारी, दिनेश सिंह, अभिनव मिश्र, प्रमोद सिंह, सुधा तिवारी, विजय लक्ष्मी मौर्य, रंजना सिंह, मंजू पटेल, संतोष दुबे, शेखर मिश्रा, दिनेश चौबे, सतीश कुमार, राकेश कुमार, सुरेश चन्द्र आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments