✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
प्रयागराज/ उत्तर प्रदेश -- माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा जारी हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट के परीक्षा परिणाम 2025 के बाद आज उत्तर पुस्तिका सन्निरीक्षा के संबंध में एक पत्र जारी करते हुए सन्निरीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित किया है। सन्निरीक्षा शुल्क के रूप में ₹ 500 प्रति प्रश्नपत्र निर्धारित किया गया हैं जिसे चालान के रूप में आन लाइन आवेदन पत्र की कापी के साथ बोर्ड के कार्यालय में जमा किया जाना है।आन लाइन आवेदन बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर करना है। बिना आन लाइन आवेदन किए हुए चालान पर कोई विचार नहीं किया जाएगा
0 Comments