पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन 19 अप्रैल से

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के श्री गौरी शंकर धाम सुजानगंज पर विश्व हिंदू परिषद की आपात बैठक सुधीर त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष (मछली शहर) ने विहिप के महासचिव  मिलिंद परांदे के हवाले से कहा कि बंगाल में जिस प्रकार से हिंदू को लक्ष्य बनाकर नरसंहार किया जा रहा है उन्हें प्रताड़ित कर पलायन करने को मजबूर किया जा रहा है और बंगाल की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। विश्व हिंदू परिषद बंगाल में हो रहे नरसंहार और हिंदू उत्पीड़न के विरोध में 19 अप्रैल से देशव्यापी आंदोलन चलाएगी। उसी कड़ी में 19 अप्रैल को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा। मिश्र ने हिन्दू समाज का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब अधिक से अधिक संख्या में 19 अप्रैल को जौनपुर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में प्रखंड के अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्रा ,अनिल कुमार पांडे, शिव शंकर विश्वकर्मा, संतोष मौर्य ,देवेंद्र सिंह ,उमेश पांडे, धीरज गुप्ता, सुरेश पांडे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments