✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज /जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के गोल्हनामऊ गांव में अज्ञात कारण से लगी आग में चार बीघा जमीन की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासिनी विमला देवी पत्नी स्वर्गीय कैलाश नाथ के गेंहू के खेत से धुआं और आग की लपटों को देख कर लोग अग्निशमन विभाग को सूचना देते हुए आग बुझाने का प्रयास करने लगें। फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मिलकर ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाएं तब तक लगभग चार बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

0 Comments