✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
उत्तर प्रदेश :- प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक गांव से होने वाले दामाद के साथ सासू मां बनने वाली महिला फरार हो गई और पति को भूल जाने की नसीहत दी है।इस हैरान करने वाले मामले में एक महिला अपनी बेटी के होने वाले दूल्हे के साथ शादी से कुछ दिन पहले ही फुर्र हो गई। महिला और उसके होने वाले दामाद की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिल रही है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जिले के एक गांव में एक युवती के बेटी की शादी की तारीख तय हो गई थी निमंत्रण पत्र भी बंट चुके थे। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। इसी बीच ऐसी घटना घटी की पूरा क्षेत्र दंग रह गया । होने वाली दुल्हन की मां अपने होने वाले दामाद के ही साथ फरार हो गई। महिला पर घर से नकदी और जेवर भी लेकर जाने का आरोप लगा है। महिला और उसके प्रेमी होने वाले दामाद की लोकेश उत्तराखंड में मिली है। इसके बाद पुलिस होने वाले दामाद संग लापता हुई महिला की तलाश में लगी है। मगर उसकी बेटी ने अपनी मां से अब रिश्ता रखने से ही इन्कार कर दिया है। उसका साफ कहना है कि उसके पिता ने मेहनत कर जो धन व जेवरात उसकी शादी के लिए जुटाए थे उन्हें वापस कर दें अब ऐसी मां से रिश्ता नहीं रखना। हालांकि बेटी की तबीयत खराब है। मगर वह अब लोगों से इसी तरह की बातें कर रही है।


0 Comments