माधव भक्त कर्मेती की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

 ✍️ समाचार के लिए संपर्क करें 9839627223



भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ में भाव विभोर हुए श्रोता 

 सुजानगंज/जौनपुर:- श्री महावीर धाम सेवा समिति अरूणपुर सुजानगंज के तत्वावधान में महावीर महाराज धाम अरूणपुर में श्री भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है ज्ञान यज्ञ की तीसरे दिन सोमवार देर शाम श्रोता तब भाव विभोर हो उठे जब कथा व्यास जी ने कर्मेती बाई की कथा पर प्रकाश डाला। श्री धाम वृंदावन से पधारे हरिप्रिया दास जी ने कर्मेती के कथा पर प्रकाश डालते हुए कहां की कर्मेती शादी के बाद ससुराल न जाकर भगवान कृष्ण के प्रेम में लीन हो गई। ससुराल न जाना पड़े इसलिए वह घर से निकल भागी। तीन दिन तीन रात ऊंट के कंकाल में बिताकर किसी प्रकार वृंदावन पहुंची और वही श्री कृष्ण के भक्ति में लीन हो गई। खोजते खोजते पिताजी जब पहुंचे तो उन्हें भी कृष्ण का भक्त बना दिया। यही नहीं कर्मेती के पिता जिस राजा के राजगुरु थे घटना को सुनने के बाद राजा भी वृंदावन में जाकर अपने को कृष्ण भक्ति में लीन कर लिया ।व्यास जी ने कहा जीवन की सार्थकता भौतिक संसार में नहीं बल्कि ईश्वर के चरणों में जाने में ही निहित है।

Post a Comment

0 Comments