जेल में बन्द अविवाहित महिला कैदी हुई गर्भवती, सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

 ✍️श्री अवध डाट काम पर समाचार के लिए संपर्क करें 9839627223


बस्ती/उत्तर प्रदेश :- प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी खबर प्रकाश में आई है जिसे सुनकर हर कोई निरुत्तर हो जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बस्ती जिला कारागार में किसी आपराधिक मामले में निरुद्ध एक अविवाहित महिला बन्दी की तबियत बिगड़ी जिसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां जांचोपरांत अविवाहित महिला के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।खबर का स्वतः संज्ञान लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने जेल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल किया है। एक अविवाहित महिला बन्दी के जेल में गर्भवती होना जेल कर्मियों को कठघरे में खड़ा करता है। मानवाधिकार आयोग ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

अब देखना यह है कि क्या प्रशासन निष्पक्ष जांच कराती है या सरकारी महकमे की रक्षा करते हुए मामले को रफा-दफा कर देती है।

Post a Comment

0 Comments