यूपी में एक और प्रेमी की बर्बर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर समाचार के लिए संपर्क करें 9839627223


फतेहपुर :- उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रेमियों की हत्या में तेजी आई है अभी नीले ड्रम का मामला शांत नहीं हुआ लेकिन कई नए मामले सामने आ गए।ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जिले से प्रकाश में आया है जहां एक प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गांव निवासी बीनू रैदास (27) पड़ोसी गांव में सोमवार सुबह अचेत पाया गया लोग चिकित्सालय लें गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बीनू रैदास के पिता कल्लू के अनुसार रविवार शाम छः बजे बीनू के मोबाइल पर फोन आया और पड़ोसी गांव नयापुरवा में नौटंकी देखने की बात बता कर घर से चला गया सुबह लोगों से सूचना मिली कि बीनू चोटहिल व अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं परिेजनों ने बीनू को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीनू के शरीर पर कई अमानवीय घाव थे उसके नाखून उखड़ें हुए थे कान से रक्तस्राव हुआ था। बताते हैं कि बीनू पुट्टी पेंट का काम करता था उसका राजगीर से अच्छा व्यवहार था उसके घर आते जाते राजगीर की लड़की से बीनू रैदास का मैत्री सम्बन्ध बन गया और बाद में दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी जब राजगीर को हुई और बात आगे बढ़ गई। पुलिस के अनुसार राजगीर सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर विधिक पूंछ ताछ जारी है ।

Post a Comment

0 Comments