लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है पुलिस - क्षेत्राधिकारी

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


सुजानगंज/जौनपुर :- एक पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा का संकल्प लेकर वर्दी पहता है और प्रतिदिन चौबीसों घंटे लोगों की सुरक्षा करने में लगा रहता है। पुलिस चौकी, पुलिस बूथ बना कर पुलिस लोगों के नजदीक पहुंचने का प्रयास कर रही जिससे लोग अपनी समस्या आसानी से पुलिस तक पहुंचा सकें। उक्त बातें सुजानगंज के बदलापुर तिराहे पर बने पुलिस बूथ के उद्घाटन के अवसर पर विवेक सिंह क्षेत्राधिकारी बदलापुर ने कही । इस अवसर पर थाना प्रभारी सुजानगंज, स्थानीय पुलिस सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments