छात्र-छात्राओं की कला को देखकर विधायक ने किया बखान

✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


महराजगंज/ जौनपुर  :- स्थानीय क्षेत्र के दुगौली गांव में स्थित चिल्ड्रेन स्कूल आफ आर्ट का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम  बृहस्पतिवार धूम धाम से सम्पन्न हुआ। छात्र छात्राओं ने गीत, नाट्य कला,मोर नृत्य,डांडिया, सुदामा नृत्य, कौवाली प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रबन्धक द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मंच पर पहुंचते ही बच्चों के बीच जमकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगवाए।छात्र छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति की सराहना किए और कहा कि 2026 में बदलापुर एक संतृप्त विधानसभा हो जाएगा । विद्यालय में अनुशासन तथा बेहतर शिक्षा की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन की भी सराहना किए। विद्यालय के प्रबन्धक प्रदीप कुमार सिंह द्वारा अतिथि और आगंतुकों को आभार व्यक्त किया गया। मंच का कुशल संचालन अखिलेश सिंह,अध्यक्षता लालमणि पाण्डेय ने किया। मौके पर प्रमुख पति भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, शिव बाबा, यादवेंद्र प्रताप सिंह लव कुश, सिद्धार्थ सिंह,आशीष सिंह आशु, कृष्णकांत पांडे, अकेला महाराज, रमेश सिंह,सुरेंद्र कुमार यादव, विनीत सिंह महात्मा, साक्षी सिंह,अनूप कुमार, खुशी सिंह सहित शिक्षक रहे।

Post a Comment

0 Comments