सेवा सुरक्षा सुशासन कार्यक्रम में पत्रकार हुए सम्मानित

 ✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


विद्यार्थियों को वितरण किए गए लैपटॉप टैबलेट

अबू शहमा 

फखरपुर/बहराइच:-   उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर फखरपुर ब्लाक मुख्यालय पर तीन दिवसीय सेवा सुरक्षा और सुशासन कार्यक्रम के आखिरी दिन अजीजपुर और शरदपारा तथा सराय काजी के छात्र छत्राओं ने संस्कृत योग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।  ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए लोगों के आवेदन किए गए । शासन की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक कुमार के हाथों सात लाभार्थियों को लैपटाप का वितरण किया गया। 200 से अधिक आधार कार्ड अपडेट व संशोधन किया गया। फखरपुर के कलमकार रामानंद मिश्रा अशर्फी पाठक अबू शहमा, नजीब खान, फुरकान खान, प्रदीप पाठक, प्रमोद शुक्ला, राहुल सिंह, सईद खान, जितेन्द्र वर्मा को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।पात्र लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी गई । प्रमुख प्रतिनिधी रणवीर सिंह मुन्ना,बीडीओ अजय प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी,वाजिद खान,अध्यक्ष श्याम जी त्रिपाठी,प्रदीप पांडे,सीताराम पांडे,सुभाष दिक्षित,सुखदराज सिंह,दिनेश तिवारी,जेई तुषार वर्मा पेशकार यादव,आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments