✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें -  9839627223
मऊ:-  जिले में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री की जनसभा के दौरान बिजली की आंख मिचौली देखकर मंत्री जी को विद्युत विभाग की जमीनी हकीकत का पता चल ही गया और उन्होंने ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित करते एक से स्पष्टीकरण मांगा है।
मिली जानकारी के अनुसार ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा की मऊ में हो रही जनसभा के दौरान बिजली आपूर्ति का बाधित हो गई जिससे नाखुश मंत्री ने  मऊ के उप खंड अधिकारी और अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और अधिशासी अभियंता को आरोप पत्र जारी किया गया है और अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा बुधवार की शाम छह बजे मऊ जिले में हनुमान घाट मोहल्ला के हरिकेश पुरा टीसीआई मोड़ पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई, इस पर वहीं मौजूद मुख्य अभियंता विद्युत वितरण मंडल से मंत्री शर्मा ने कड़ा एतराज जताया।इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य अभियंता ने संबंधित उपखंड अधिकारी प्रकाश सिंह और अवर अभियंता ओपी कुशवाहा को तत्काल निलंबित कर दिया है। साथ ही अधिशासी अभियंता भुवन राज सिंह को आरोप पत्र जारी किया गया है और अधीक्षण अभियंता  संजीव विश्वास से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुख्य अभियंता का कहना है कि ट्रिपिंग होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई।