चाचा की गोली से जख्मी युवक की अस्पताल में मौत चाचा मृतक का लगने लगा था ससुर

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9839627223


कौशाम्बी। सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के ऐगवां गांव में चार दिन पहले ससुर की गोली से जख्मी युवक की रविवार सुबह प्रयागराज के  एसआरएन में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक

ऐगवां निवासी सूरज तिवारी (26) पुत्र अंजनी प्रसाद के पड़ोस में रहने वाले दूर के रिश्तेदार कामता तिवारी की बेटी प्रियंका से भाग कर छत्तीसगढ़ के रायपुर में शादी कर ली थी। सूरज तिवारी वहीं पर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। और दोनों पति पत्नी की तरह पारिवारिक जीवन व्यतीत कर रहे थे दोनों से  एक बेटे ने जन्म लिया। अंजनी ने बताया कि पांच साल बाद बेटा सूरज होली मनाने और अपनी  मां से मिलने आया था। माहौल को देखते हुए नौ मार्च से वह कौशाम्बी आकर रिश्तेदारों के यहां ठहरा था 12 मार्च की शाम वह अपनी मां से मिलने गांव पहुंचा इसकी भनक लगते ही कामता ने घर से लाइसेंसी बंदूक निकाली और अपने दरवाजे पर बैठे सूरज तिवारी पर फायर कर दिया। पेट में गोली धंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज एसआरएन प्रयागराज में  चल रहा था।थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना के तुरन्त बाद ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आरोपी की तलाश की जा रही है।जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

रविवार शाम वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। उसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने साथ ले गए। शव के घर पहुंचते ही मृतक की पत्नी प्रियंका का  रो-रोकर बुरा हाल है।

अंजनी तिवारी के चार बेटे व एक बेटी के बीच में सूरज तिवारी (26) दूसरे नंबर का बेटा था। बड़े भाई नीरज तिवारी का आरोप है कि छोटे भाई की हत्या में उसकी मां भी शामिल है। वह आरोपी के साथ रहती है। साजिश के तहत भाई सूरज को घर बुलाया था।नीरज ने बताया कि उसकी मां 15 साल पहले हत्यारे कामता प्रसाद के साथ रहने लगी थी। इसी वजह से उनके पिता की मानसिक स्थित खराब हो गई है।

मां के जाने के बाद वह अपने दो भाई और एक बहन को लेकर छत्तीसगढ़ में रहने लगा। पिता घर पर अकेले रहते थे।करीब आठ साल पहले उसके भाई सूरज ने कामता प्रसाद तिवारी की बेटी प्रियंका के साथ प्रेम विवाह किया था।कामता प्रेम विवाह के खिलाफ था। आए दिन उन दोनों को जान से मारने की धमकी देता था। इस डर से भाई घर नही आता था।

 साभार- एन, डी, तिवारी

 

Post a Comment

0 Comments