✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223

सराय ख्वाजा /जौनपुर। जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में लपरी गांव के पास रविवार की शाम को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दूध लदा एक मिनी टैंकर पलट गया। घटना में टैंकर चालक घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार खेतासराय कस्बे के एक डेयरी लोडर वाहन यूपी 62 सीटी 4370 का चालक नीरज यादव रोज की तरह कुहिया से दूध कलेक्ट कर क़स्बे के लिए लौट रहा था । जौनपुर शाहगंज नेशनल हाईवे पर लपरी के पास एक मोटरसाइकिल सवार बचाने के चक्कर वाहन अनियंत्रित होकर पेंड़ से टकराकर पलट गई ।
वाहन पर लदा करीब दो कुन्तल दूध ज़मीन पर गिर गया ।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने चालक नीरज यादव को एक निजी चिकित्सालय में उपचार कराया। उधर हादसे के बाद बाइक सवार वाहन समेत फरार हो गया।
0 Comments