✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
रुपेन्द्र शुक्ल
कुंडा प्रतापगढ़। बाबागंज विकासखंड के कनावां निवासी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ पदाधिकारी, गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकेदार,वरिष्ठ समाजसेवी धनंजय सिंह "मनोज" का जन्मदिन रविवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज के अगुवाई में कनावां स्थिति पैतृक निवास पर काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें गणमान्य नागरिकों , मीडिया कर्मियों, समाजसेवियों , सहित काफी समर्थक शुभचिंतक तथा क्षेत्र की आम जनता सहित सभी ने उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मनाया व केक काटकर खुशी जाहिर की। उनके जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा, इस दौरान उनके शुभचिंतकों ने उनके दीर्घायु की कामना करते हुए उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पूर्व प्रमुख पंकज सिंह ने कहा की मनोज सिंह असली समाजसेवी है हर जरूरतमंदों की मदद करते हैं, समाज को ऐसे लोगों की आवश्यकता है। समाजसेवी मनोज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष बाबागंज ओमानंद द्विवेदी, प्रधान प्रतिनिधि पुरमई सुल्तानपुर राजवर्धन सिंह बच्चा, एडवोकेट पंकज त्रिपाठी महेवा मलकिया,प्रधान कनावा संजय सिंह,राजू सिंह किशुनी, काशी राणा पत्रकार, तुफान सिंह, प्रकाश तिवारी, विपुल पांडेय, लल्लू प्रजापति,राज यादव,रूपेंद्र शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे

0 Comments