🖋️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - बिमलेश पाठक 9839627223
बेंगलुरु:- कर्नाटक में गुरुवार रात को तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर दो विदेशी महिला पर्यटकों के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का आरोप है। इनमें एक 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक और एक होमस्टे मालिक शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब वे तीन अन्य यात्रियों के साथ टेक हब बेंगलुरु से लगभग 350 किलोमीटर दूर कोप्पल में एक नहर के शांत किनारे पर बैठी थीं।
आरोप है कि आरोपितों ने महिलाओं को निशाना बनाने से पहले तीन यात्रियों को नहर में धकेल दिया। जबकि अमेरिका के डेनियल और महाराष्ट्र के पंकज तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे जबकि ओडिशा के बिवाश डूब गए। उनका शव शनिवार सुबह बरामद किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि महिलाएं सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल अरासिद्दी ने बताया, “पांच लोगों ( दो महिलाओं और तीन पुरुषों ) पर सनापुर के पास हमला किया गया। उनमें से दो विदेशी हैं – एक अमेरिकी और एक इजरायली महिला। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि मारपीट के अलावा आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न भी किया।
होमस्टे की मालकिन 29 वर्षीया ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और उसके चार मेहमान रात्रि भोज के बाद तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक नहर के किनारे तारों को देखने गए थे, तभी आरोपी बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पहले पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिलेगा और फिर यात्रियों से 100 रुपये मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने यात्रियों पर हमला किया। पुरुषों को नहर में धकेल दिया और महिलाओं के साथ बलात्कार किया। अपराध करने के बाद वे अपनी मोटरसाइकिल पर भाग गए।अग्निशमन अधिकारी और पुलिस का डाग स्क्वायड दस्ता लापता पर्यटक की तलाश कर रहा था जो बाद में मृत पाया गया । बिबाश को खोजने के लिए कल अग्निशमन अधिकारियों और पुलिस के डॉग स्क्वायड को लगाया गया था। आज सुबह उसका शव नहर के किनारे मिला।
पुलिस ने बताया कि महिलाएं सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन अगर वे चाहें तो उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और डकैती के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।अरासिद्दी ने कहा कि महिलाओं द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और दो विशेष टीमें मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बलात्कार की पुष्टि के लिए महिलाओं की मेडिकल जांच की गई है।

0 Comments