🖋️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223

गौराबादशाहपुर/जौनपुर। :- स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर—औंड़िहार रेल खंड पर लक्ष्मनपुर— प्रेंमापुर रेलवे अंडरपास के पास शनिवार को औंड़िहार से जौनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन से की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। इस बाबत पूछे जाने पर उपनिरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है। शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। वह नारंगी रंग की साड़ी पहने हुए थी।