एक लाख का ईनामी अपराधी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर

 🖋️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - जय सारस्वत 9839627223


मथुरा- रविवार तड़के एक एनकाउंटर में एक लाख का ईनामी अपराधी फ़ाती असद मारा गया। अंतर्राज्यीय छैमार गिरोह के सरगना असद के खिलाफ तीन दर्जन से ज़्यादा लूट, डकैती, हत्या के मुक़दमें दर्ज थे। रविवार की सुबह मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में एटीवी के पीछे यह मुठभेड़ हुई। जिसमें यह दुर्दान्त अपराधी घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। असद ने यूपी के अलावा राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। इन राज्यों में उसने अपने नाम दहशत की दहशत फैला रखी थी।

डीआईजी-एसएसपी शैलेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि हाइवे पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम क्षेत्र में वांछित और इनामी बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छैमार गिरोह के बदमाश एटीवी के पीछे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए ललकारा लेकिन बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक लाख का इनामी गति फ़ाती उर्फ असद घायल हो गया। घायल असद को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। असद छैमार गिरोह का सरगना था। वह लूट और हत्या के मामले में फरार चल रहा था। असद के पिता का नाम यासिन है। वह हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर का रहने वाला था। असद के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। यूपी के अलावा राजस्थान और जम्मू कश्मीर में भी उस पर मुकदमे थे।

Post a Comment

0 Comments