जौनपुर। जिले के व्यस्ततम इलाके नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे के पास नाले में सूटकेश में मिली महिला के लाश मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को जेल भेज दिया।
एसपी सिटी अरविन्द कुमार वर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक वाराणसी जनपद के रोहनियां इलाके मूडादेव गांव का रहने वाला विशाल साहनी है। मृतक महिला और विशाल के बीच 2019 से प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसी सम्बंधों के कारण महिला की शादी टूट गयी थी। उसके बाद हत्यारोपी व महिला नगर के मछली शहर पड़ाव पर किराए के मकान में रहते थे। 24 फरवरी को विशाल उसके किराए के मकान पर पहुंचा और 25 फरवरी को किसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया । विशाल ने लोहे की राड से उसके सिर पर प्रहार कर दिया जिसके कारण वह बेहोश हो गयी। विशाल अपने बचाव के लिए उसकी लास को सूटकेश में भरकर एक ई-रिक्शा के माध्यम से जेसीज चौराहे पर लाकर नाले में फेक दिया था। मालूम हो कि शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे जेसीज चौराहे के पास नाले में सूटकेश में एक महिला का शव दिखाई पड़ा। सूचना मिलते ही लाइन बाजार, कोतवाली की पुलिस टीम, एसपी समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाली। सर्विलांस व अन्य माध्यम से हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास किया। जिसका परिणाम रहा कि कुछ घंटे बाद ही महिला की पहचान हो गयी उसके बाद आरोपी तक पुलिस पहुंच गयी।कोतवाली पुलिस ने आज दोपहर करीब ढ़ाई बजे मुखबिर की सूचना पर भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास से हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से हत्या में प्रयोग किया गया लोहे का राड बरामद किया है।

0 Comments