कुलदीप विश्वकर्मा
जौनपुर /महराजगंज :- शनिवार को क्षेत्र के भटपुरा पावर हाउस स्थित महराजगंज फीडर पर लगभग 8 की संख्या में तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन को बाहर निकाल दिया गया तथा नए संविदा कर्मी लाइनमैन की तैनाती कर दी गई ।
संबधित विद्युत अधिकारियों ने दूरभाष वार्ता में बताया कि उक्त संविदा कर्मियों का ओटीएस समय से न जमा होने के कारण इन्हें बाहर निकाल दिया गया ।
जबकि पूर्व में यह लाइनमैन लगभग 5 वर्ष से 10 वर्ष तक लगातार विद्युत विभाग के क्षेत्र में लोगों को सेवा देने का काम करते आ रहे है। जिसमें खंभे पर चढ़कर काम करने से कई संविदा कर्मी करंट के चपेट में आने से झुलस भी चुके है शारीर पर गहरे दाग व घाव के निशान भी मौजूद हैं ।
मौके पर उपस्थित लोगों ने इन तैनात संविदा कर्मी को बाहर निकाले जाने से आक्रोश जताया और कहां की यदि संबंधित उच्च अधिकारियों की यही रवैया रहा तो इन संविदा कर्मियों की रोजी-रोटी छिन जाएगी यह लोग सड़क पर आ जाएंगे ।
इन संविदा कर्मियों ने शिकायत पत्र में अवगत कराया कि जो वर्तमान में नए संविदा कर्मी की तैनाती दी गई है उनसे काफी अनियमिताएं है जिसमें बड़ी संख्या में संबंधित अधिकारी शामिल है ।
अंत में संविदा कर्मियों ने संबंधित उच्च अधिकारियों से अपनी नौकरी बहाल करने की मांग की है। जिसमें शामिल संविदाकर्मी लाइनमैन रमेश सिंह, अरविंद सिंह , प्रेम कुमार ,ब्रह्म प्रकाश उपाध्याय , विपिन खरवार, रोहित सिंह, प्रविंद विश्वकर्मा, सुरेश बारी आदि क्षेत्र के लोग रहे ।

0 Comments