काशी विद्यापीठ : डॉ. सुमन मिश्रा को मिला वर्ष 2025 के लिए उभरते वैज्ञानिक स्वर्ण पदक, कुलपति ने दी बधाई

 


बृजेश कुमार सिंह 

वाराणसी। जन्तु विज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की अतिथि प्राध्यापक डॉ. सुमन मिश्रा को वर्ष 2025 के लिए उभरते वैज्ञानिक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। डॉ. मिश्रा को यह सम्मान प्राणि विज्ञान और विशेष रूप से मछली पारिस्थितिकी के अनुशासन के माध्यम से उनके शोध के लिए भारतीय पर्यावरण विज्ञान अकादमी, हरिद्वार द्वारा पुरस्कार मिला। इस उपलब्धि पर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने डॉ. सुमन मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बता दें कि डॉ.सुमन मिश्रा ने 28-29 जनवरी 2025 को “हरित कल के लिए सतत परिपत्र आर्थिक रणनीतियों और मत्स्य पालन विकास के लिए वर्तमान पर्यावरणीय मुद्दे,विषयक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लिया है। उन्होंने अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत किया है।

Post a Comment

0 Comments