पत्रकार पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223


खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव के कोकना मौजा निवासी पत्रकार पर रविवार की देर रात आधे दर्जन से अधिक बदमाशों द्वारा हमला कर घायल कर दिया गया। मौके पर ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख बदमाश फरार हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाश पहले घर में तोड़फोड़ किए फिर बाहर खड़ी उनकी कार क्षतिग्रस्त किया। घर का दरवाजा तोड़ पत्रकार पर चाकू से हमला किया गया। संयोग अच्छा था कि पत्रकार की पत्नी द्वारा पुलिस व ग्रामीणों को फोन कर दिये जाने से उनकी जान बच गयी। मौके पर पुलिस व ग्रामीणों को आता देख बदमाशों ने पत्रकार पर चाकू से हमला करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। घटना की जांच पड़ताल पुलिस के द्वारा की जा रही है।

उक्त गांव निवासी पत्रकार ब्रजेश उपाध्याय का आरोप है कि रविवार की रात लगभग 11 बजे सात की संख्या में बदमाश अचानक उनके घर के भीतर घुस आये। पहले तो वे गाली गलौज देते हुए तोड़फोड़ करना शुरू कर दिये। शोरगुल सुन परिवार के लोगों की नींद खुल गई। उनकी पत्नी ने घटना की सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। बदमाशों ने पहले घर का दरवाजा खटखटाया। जब नहीं खुला तो बाहर खड़ी पत्रकार की कार तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद वे दरवाजा तोड़ते हुए भीतर घुस गये। आरोप है कि बदमाशों ने पत्रकार की कनपटी पर असलहा सटाकर उनपर चाकू से हमला कर दिया तभी पुलिस व ग्रामीणों के पहुंचने की आहट पाकर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।
पत्रकार का आरोप है कि पड़ोस में राजेश उपाध्याय से भूमि विवाद चल रहा है जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले को लेकर रात में पिलकिछा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर मनीष तिवारी, राजेश उपाध्याय सहित 6 बदमाशों ने जान से मारने की नियत से उनके घर पर हमला कर दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मुन्ना राम ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments